रेडक्रास निवार्चन अवैध रूप से कराया गया- प्रकाश रांका

  • Share on :

670 सदस्यों में से मात्र 20 सदस्यों में चुनाव करवाये
 झाबुआ। भारतीय रेडक्रास झाबुआ शाखा का निवार्चन करवाया गया वह पूर्ण रूप से अवैध अलोकतांत्रिक और नियम विरूद्व तरीके से कराया गया है।
  उक्त आरोप वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने लगाया है उन्होने बताया कि निर्वाचन नियमों को ताक पर रखकर बिना सदस्यों को विधिवत सूचना दिये और बिना वैध मतदाता सूची के यह चुनाव कराया गया है जो रेडक्रास के संविधान और बायलाॅज का खुला उल्लघन है। श्री रांका द्वारा अवगत कराया गया कि तत्कालीन कलेक्टर वसीम अख्तर द्वारा आजीवन सदस्य बनाया गया था तथा उनके कार्यकाल में अनेक सामाजिक कार्य भी किये गये थें, वर्तमान में लगभग 670 से अधिक सदस्य है किन्तु उन्हे किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई सुचना के अभाव में मात्र 20 सदस्यों में निर्वाचन करवाया गया जो कि पूर्ण रूप से अवैध है । 
प्रमुख आपत्यिां प्रस्तुत कर अवगत कराया गया है कि -
1. निर्वाचन की सूचना सभी आजीवन सदस्यों को निर्धारित समय में नही दी गई ।
2. निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया । 
श्री रांका ने बताया कि यह एक सामाजिक संगठन है समाज सेवा के लिए बनाया गया है किन्तु वर्तमान में झाबुआ में इसे एक राजनीतिक विशेष दलों को लाभ पहुंचाने के उदद्वेश्य से निर्वाचन किया गया है। उक्त निर्वाचन तत्काल निरस्त कर नियमानुसार पारदर्शी तरीके से पुनः चुनाव कराने की मांग करता हूं । इस सबंध में कलेक्टर महोदय झाबुआ एवं राज्य स्तरीय रेडक्रास प्रबंधन को भी लिखित शिकायत आपत्ति प्रेषित की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper