शिवपुरी: फिजीकल पुलिस ने पकड़ा अवैध देसी पटाखों का जखीरा, 660 पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
​शिवपुरी। आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए जिले में अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फिजीकल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 660 हाथ के बने देसी बड़े पटाखे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त पटाखों की कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है।  
​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
​दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक यांगचैन डोलकर भूटिया के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सी.एस.पी. शिवपुरी के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 13 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश राठौड़ को मुखबिर से अवैध पटाखों के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना फिजीकल में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजीत तिवारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।  
​भागने की कोशिश कर रहा आरोपी पकड़ाया
​कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम जब जाट होटल, करबला के सामने पहुँची, तो एक व्यक्ति हाथ में दो सफेद प्लास्टिक के कट्टे पकड़े खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन साथ मौजूद बल की मदद से उसे हिरासत में ले लिया गया।  
​कट्टों की तलाशी लेने पर उनमें 66 पैकेटों में रखे कुल 660 हाथ के बने देसी बड़े पटाखे मिले। पटाखा परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।  
​आरोपी का विवरण और कानूनी कार्रवाई
​अवैध पटाखे जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 9(ख) भारतीय विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।  
​गिरफ्तार आरोपी: देवेन्द्र केवट (उम्र 23 साल), पुत्र नेपाल सिंह केवट, निवासी पारसोल, थाना ईशागढ़, जिला अशोकनगर।  
​सराहनीय भूमिका
​इस सफल कार्रवाई और आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अवनीश राठौड़, उप निरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अंजीत तिवारी, प्रधान आरक्षक विजय सेंगर, आरक्षक पुष्पेन्द्र राव तथा आरक्षक असलम खाना की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper