सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुनिश्चित किया जाये

  • Share on :

कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहे
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं डीक्यूएसी की बैठक सम्पन्न
आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति एवं डीक्यूएसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किये जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। 
 बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओ का पंजीयन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुनिश्चित किया जाये, ताकि हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का समयसीमा में लाभ मिल सके। सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर बीपी और हिमोग्लोबिन स्तर की जांच की जाये। जिन गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन स्तर कम है या वे एनेमिक हैं, उन्हें आयरन की टैबलेट एवं अन्य जरूरी दवाईयां वितरित किये जाये। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, अत: विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लायी जाये, इसके ‍लिये विशेष कार्ययोजना बनायी जाये। गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग की जाये। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। सभी स्वास्थ्य अधिकारीगण एएनएम और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सतत मॉनीट‍रिंग करें और उनके साथ संवाद बनाये रखें। सभी विभागीय जानकारियां अनमोल पोर्टल पर दर्ज करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा ‍कि जो अधिकारी कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतेगा, उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का टीकाकरण समयसीमा में प्राथ‍मिकता के साथ किया जाये। बच्चों के साथ संवेदनशीलता बरतें। बच्चों में हाईजीन का विशेष ध्यान रखें और बच्चों को इंफेक्शन से बचायें। सभी प्राथमिक‍ स्वास्थ्य केन्द्रों पर पीने के पानी एवं बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र जैन, जिला परियोजना समन्वयक श्री संजय कुमार मिश्रा, डॉ. दीपशिखा सहित जिले के सभी प्राथमिक‍ स्वास्थ्य केन्द्रों के अधिकारी उपस्थित थे।  
 कलेक्टर श्री वर्मा ने इंदौर जिले में मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम और अंधत्व निवारण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने अंधत्व निवारण कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला अस्पताल सहित चोरल, पिवड़ाय, दुधिया, हरसोला आदि स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। 
  बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने सुगम्य इंदौर अभियान के तहत सार्वज‍निक भवनों का एक्सिस ऑडिट किये जाने हेतु ‍‍निर्धारित मापदण्ड के बारे में बताते हुए कहा कि इस अभियान के तहत भवनों के सर्वेक्षण की जानकारी एमपीएसडीसी द्वारा विकसित "डिस्ट्रिक जीआईएस परख" ऐप के द्वारा प्राप्त की जा सकती है।Ensure quality and timely resolution of CM Helpline

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper