विचार प्रवाह साहित्य मंच के लघुकथा अधिवेशन मंच से "मधुरा मन " काव्य संकलन का विमोचन
रविवार दिनांक 19जनवरी को विचार प्रवाह साहित्य मंच इंदौर द्वारा आयोजित तृतीय लघुकथा अधिवेशन में संस्था की सदस्या एवं परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय आर . आर .केट इन्दौर की सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती सुषमा सिन्हा के प्रथम काव्य संकलन मधुरा मन का विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्य अकादमी
म.प्र.के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं मुख्य अतिथि वरिष्ठ लघुकथाकार डाॅ.पुरूषोत्तम दुबे के कर कमलों द्वारा किया गया । तीन सत्रों में संपन्न इस अधिवेशन में लघुकथा विधा के अनेक पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर संस्था की संयोजक अध्यक्ष सुषमा दुबे जी , महासचिव अर्चना मंडलोई ' संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के सूत्रधार मुकेश तिवारी जी के अतिरिक्त भोपाल से पधारे लघुकथा शोध केंद्र के निर्देशिका कान्ता राय , वरिष्ठ लघुकथाकार घनश्याम मैथिल एवं सुनीता श्रीवास्तव ' एवं इन्दौर के अनेक प्रतिष्ठित लघुकथाकार डॉ योगेन्द्र शुक्ला हरेराम' वाजपेयी यशोधरा भटनागर डॉ आरती दुबे सहित कई साहित्यकार उपस्थित थे।

