भीषण गर्मी में राहत: इंदौर में जल सेवा अभियान बना मानवता की मिसाल

  • Share on :

पत्रकार:- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। शहर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच बड़ा गणपति चौराहा क्षेत्र में आरंभ फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए निःशुल्क जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जो गर्मी से राहत देने के साथ मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।
इस सेवा कार्य की विशेषता यह है कि इसमें युवाओं, खासकर कॉलेज विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। युवा वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी सेवा भावना के साथ इस अभियान से जुड़ रहा है और समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है।
इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया और अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में राहुल शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), हर्षाली शर्मा (जिला अध्यक्ष), राहुल तोमर, श्रीकांत पचौरी, धर्मेंद्र चौहान, दिलीप राय, वीर सिंह तोमर, मनोज जी, अभिषेक शर्मा एवं रणविजय सिंह तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस पूरे अभियान का सफल संचालन आरंभ फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया, जिसमें सार्थक जी, अश्विनी जी एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
 प्रायोजक: राष्ट्रीय सनातन सेना भारत 
 स्थान: बड़ा गणपति, इंदौर
यह पहल न केवल लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper