श्रमजीवी पत्रकार संघ शुजालपुर ब्लॉक का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन

  • Share on :

शुजालपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ शुजालपुर ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक 22 जून 2026 को जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर श्री भोजराज परमार एवं श्री सुरेश सैनी, महासचिव पद पर श्री ओम मेवाड़ा, सचिव पद पर श्री जाकिर मंसूरी, संयुक्त सचिव पद पर श्री सोनू मीणा एवं श्री सोमेश खन्ना, कोषाध्यक्ष पद पर श्री संतोष झालानी तथा मीडिया प्रभारी पद पर श्री निर्मल गोस्वामी को दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक पिंटू सक्सेना  एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper