ग्राम पंचायत शिहांशा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

  • Share on :

ग्राम पंचायत शिहांशा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच नारायण चौहान, उप सरपंच अर्जुन भीम सिंह राठौड़, जनपद सदस्य मुकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य दिलीप जी पटेल, सचिव प्रह्लाद जी नील सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही रामनिवास जी, महेश जी चौहान, भारत शुक्ला जी, पप्पू जी, जीवन जी एवं समस्त ग्राम पंचायत की जनता ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम पंचायत शिहांशा में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper