श्री नाथ गोल्ड कालोनी LK प्रजापति स्कूल के स्थान परिवर्तन को लेकर कालोनी निवासी उतरे सड़कों पर

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इन्दौर के ग्राम पंचायत ढाबली की श्री नाथ गोल्ड कालोनी के रहवासियों ने स्कूल की आवाजाही से बाहरी लोगों के प्रवेश से होने वाले ख़तरे को देखते हुए कालोनी के कैंपस में स्कूल को बंद करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया 
रहवासियों ने बताया कि स्कूल कैंपस मै रहेगा तो अन्य क्षेत्रों के लोगों का आना-जाना लगा रहेगा कालोनी के अधिकतम घरों मै बुजुर्ग महिला अकेले रहती है जिस तरह सूने मकानों में लूट चोरी महिलाओं के साथ की घटनाएं हो रही है इनको देखते हुए हम स्कूल को कालोनी कैंपस के बाहर के लिए विरोध कर रहे हैं शिक्षा महत्वपूर्ण है हम स्कूल को बंद कराने का विरोध नहीं कर रहे हैं हम उसके स्थान परिवर्तन के लिए मांग कर रहे हैं स्कूल नियमों के अनुसार भी स्कूल मैं कई कमियां हैं सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान रखना हम रहवासियों का काम है रहवासियों द्वारा उक्त मामले को लेकर कहीं अधिकारियों को लिखित मौखिक शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं होने के कारण रहवासियों मै आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है रहवासियों का शासन प्रशासन से निवेदन है कि शीघ्र ही उक्त मामले को संज्ञान लेकर समस्या का निराकरण किया जाएं

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper