कराची हमले का प्रतिशोध? अफगानिस्तान में रात के अंधेरे में पाकिस्तानी विमानों ने बरसाए बम

  • Share on :

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक फिर से गतिरोध बढ़ गया है. यह गतिरोध कराची में हाल में हुए हमले को लेकर बढ़ा है. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में रात के समय हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह हमले पाकतिका और पाकतिया प्रांत के अलग-अलग इलाकों में किए गए हैं. मरने वालों में सभी आम नागरिक बताए जा रहे हैं.
टोलो न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक यह हमले रविवार रात को हुए हैं. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के पाकतिका प्रांत के गयान जिले और पाकतिया प्रांत के समकानी जिले में सिविल इलाकों को निशाना बनाया है. 
इन हमलों में 34 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि मरने वालों में कोई भी सैनिक नहीं था, सभी आम लोग थे.
इसके अलावा यह भी बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार प्रांत के कई इलाकों को भी निशाना बनाया है. पाकतिया पुलिस कमांड के प्रवक्ता मुनीब जादरान ने टोलो न्यूज से बात करते हुए इस हमले की पुष्टि की है. उनके मुताबिक समकानी जिले में हुए इन हमलों में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
जादरान ने बताया कि यह हमला समकानी जिले के मांडोखेल इलाके में बिस्मिल्लाह जान नाम के एक आम नागरिक के घर पर किया गया. जब इस हमले के बाद लोग बिस्मिल्लाह जान के घर पर फंसे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे, तो ठीक उसी वक्त एक और हमला कर दिया गया. यानी बचाव के लिए पहुंचे लोग भी इस दूसरे हमले की वजह से चपेट में आ गए.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper