सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

  • Share on :

साहिल खान
शहडोल। 30 सितंबर 2026 को शहडोल स्थित यातायात सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय अग्रवाल (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुलिस विभाग में दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के बाद अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सउनि. शिवराज सिंह, उनि. रामप्रसाद कुम्हार एवं सउनि. संभल लाल बनवासी सेवानिवृत्त हुए।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिवान, रक्षित निरीक्षक अनिरुद्ध मीणा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के परिजन एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper