आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षा बैठक जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में बुधवार, 8 जुलाई को

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । नीति आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड योजना में चयनित रीठी विकासखंड में विभिन्न संकेतकों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभा कक्ष में बुधवार, 8 जुलाई को जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में 11 बजे से आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य,किसान कल्याण तथा कृषि,भूमि संरक्षण, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन एवं पशु चिकित्सा विभाग के जिला एवं  जनपद स्तरीय अधिकारियों को संकेतकों को संतृप्त करने हेतु निर्धारित एजेंडा के अनुसार विंडो 2.0 इनोवेटिव प्रोजेक्ट अंतर्गत अंतर्गत डीपीआर तैयार कर विभाग से संबंधित बिंदुवार अद्यतन प्रगति की जानकारी सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर अधिकारियों को उपस्थित होने हेतु निर्देश दिए हैं। सुश्री कौर ने स्पष्ट किया है कि आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा नीति आयोग भारत सरकार करती है इसलिए बैठक में समस्त अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने एबीपी फेलो को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर 7 जुलाई  तक जानकारी संकलित करने को कहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper