रीवा एयरपोर्ट को यात्री और मालवाहक फ्लाइट्स के संचालन की मिली अनुमति

  • Share on :

भोपाल। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा रीवा एयरपोर्ट को लाइसेंस दे दिया गया है। इससे रीवा एयरपोर्ट को यात्री और मालवाहक फ्लाट्स के  संचालन की अनुमति मिल गई है। इसे लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने खुशी जाहिर की।  उन्होंने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट से विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, साथ ही यह मध्यप्रदेश के आर्थिक विस्तार और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को भी एक नई दिशा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper