बुलंदशहर हादसा: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाज के दौरान चाचा-भतीजे ने तोड़ा दम
बुलंदशहर। छतारी कस्बा क्षेत्र के आजाद रोड मोहल्ला में गुरुवार देर रात ...
उपजिला अस्पताल का सपना अधूरा, जनता कर रही है इंतजार
धर्माबाद तालुखे में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन दो-तीन गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उपजिला अस्पताल ट्रॉमा केयर जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। इसके कारण गंभीर घायलों को नांदेड या निजामाबाद भेजना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता और जान का खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार उपजिला अस्पताल शुरू करने और ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सवाल उठता है – आखिर इलाज के लिए सुविधाएं कब मिलेंगी?
धर्माबाद तालुके से अब्दुल खदिर की रिपोर्ट.
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई