सड़क हादसों का कहर: ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना में हुई दुर्घटनाओं में 6 लोगों की गई जान, दर्जनों घायल

  • Share on :

नई दिल्ली। ओडिशा के जाजपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। पश्चिम बंगाल से करीब 55 तीर्थयात्रियों को लेकर पुरी जा रही एक बस बदाचना पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
पंजाब के संगरूर में खाई में गिरी बस
पंजाब के संगरूर जिले में एक अन्य सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 से 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के पास खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
तेलंगाना में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर
इससे पहले रविवार तड़के तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के हिमायत सागर इलाके में आउटर रिंग रोड पर भी बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक ऑटो-रिक्शा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के समय ऑटो-रिक्शा में कुल 17 लोग सवार थे।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो-रिक्शा में सवार यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12:45 बजे हिमायत सागर के पास हुआ। दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि बाकी यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper