रोटरी क्लब झाबुआ का स्थापना समारोह एवं आधिकारिक जिला गवर्नर यात्रा संपन्न

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। रोटरी क्लब झाबुआ, डिस्ट्रिक्ट 3040 द्वारा वर्ष 2026-27 का स्थापना समारोह एवं आधिकारिक जिला गवर्नर यात्रा शगुन गार्डन, झाबुआ में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के स्थापना अधिकारी एवं जिला गवर्नर रोटेरियन  संस्कार कोठारी तथा प्रथम महिला श्रीमती दीप्ति कोठारी का क्लब सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ डॉ. एम. एल. चोपड़ा रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र भयाल, केशव ग्रुप ऑफ स्कूल्स की  किरण शर्मा एवं होमगार्ड झाबुआ के द्विजेंद्र व्यास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन रोटेरियन उमंग सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक रोटेरियन कार्तिक नीमा एवं सहायक जिला गवर्नर रोटेरियन संजय मेहता की विशेष उपस्थिति रही।

क्लब अध्यक्ष डॉ. अंकित गुप्त  ने वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब झाबुआ की आगामी सेवा गतिविधियों, प्राथमिकताओं एवं कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब झाबुआ के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य यशवंत भंडारी दिनेश सक्सेना प्रदीप रनवाल नूरुद्दीन पिटोलवाला, इदरीस बोहरा, हिमांशु त्रिवेदी मनोज पाठक प्रताप सिक्का एवं पद्मजा सक्सेना सहित क्लब के अन्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान रोटरी क्लब की सेवा गतिविधियों, आगामी वर्ष की कार्ययोजना तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी वर्ष में समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने और जनहित के कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव अन्नू भाबोर ने सभी अतिथियों, रोटरी पदाधिकारियों एवं क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

समारोह सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने सेवा ही सर्वोपरि की भावना के साथ आगामी रोटरी वर्ष में समाजसेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper