रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर: कीव में पूरी रात गूंजे धमाके, बंकरों में छिपे हजारों लोग

  • Share on :

नई दिल्ली. रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया है. गुरुवार तड़के राजधानी कीव को ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया. यह हमला हाल के महीनों में सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है. देर रात शुरू हुए इस हमले के बाद पूरे कीव में एयर रेड सायरन बजने लगे और हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों और बंकरों में शरण लेने पर मजबूर हो गए. इस बीच पोलौंड में भी अलर्च जारी किया गया.
राजधानी के कई इलाकों में लगातार जोरदार धमाके सुनाई दिए. यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम पूरी रात रूसी ड्रोन और मिसाइलों को रोकने की कोशिश करती रही. आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट करती ट्रेसर फायर की रोशनी साफ दिखाई दे रही थी.
कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि शहर पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से लगातार हमला किया गया. इस दौरान शहर के कई हिस्सों में आग लग गई. मध्य कीव के शेवचेंको बुलेवार्ड स्थित एक होटल की ऊपरी मंजिलों में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं.
हमले में रिहायशी इलाकों को भी भारी नुकसान पहुंचा. एक नौ मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में फंस गए. रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एक एंबुलेंस स्टेशन भी हमले की चपेट में आ गया, जहां एक पैरामेडिक गंभीर रूप से घायल हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं, हालांकि राहत अभियान जारी होने के कारण यह संख्या बढ़ सकती है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper