रूस का यात्री विमान लापता! 50 यात्रियों को लेकर टिंडा शहब के लिए उड़ा था

  • Share on :

मॉस्को। रूस का एक यात्री विमान लापता हो गया है। 50 यात्रियों को लेकर उड़े विमान से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का संपर्क टूट गया है। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है, लेकिन उसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रूस का An-24 यात्री विमान अमूर इलाके के टिंडा शहब के लिए उड़ा था। यह इलाका चीन की सीमा से लगता है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को विमान की आखिरी लोकेशन उसके लैंडिंग पॉइंट से कुछ किलोमीटर पहले तक मिली थी, लेकिन अब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। किसी भी तरह से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
इस वाकये की जानकारी रूस के SHOT न्यूज और इंटरफैक्स ने दी है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में भारत के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें करीब 250 लोग मारे गए थे। यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान विमान में कुछ खराबी आ गई और वह तेजी से नीचे गिरते हुए एक इमारत से जा टकराया था। इस बीच रूस में 50 यात्रियों को लेकर चले विमान के लापता होने से फिर से आशंकाएं गहरा रही हैं कि प्लेन किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हो गया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper