साईं भक्त संजय सिंह राजावत (भूपेंद्र) का  दुखद निधन

  • Share on :

राजावत परिवार का बड़ा फैसला तेरहवीं पर होगा विशाल भंडारा
हाटपीपल्या।  नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राजपूत समाज के नारायण सिंह राजावत के के मझले सुपुत्र पूर्व पार्षद शैलेन्द्र सिंह राजावत के छोटे भाई वर्तमान वार्ड क्रमांक 10 पार्षद प्रतिनिधि अजीत सिंह राजावत  के बड़े भाई पियूष  राजावत के पूजनीय पिताजी एवं प्रिंस राजावत  के बड़े पापा सांई बाबा के परम भक्त संजय सिंह राजावत का अल्प आयु में आकस्मिक दुखद निधन हो गया है। जिनकी अंतिम शवयात्रा निज निवास राजावत चौराहा से निकाली गई। अंतिम यात्रा में हजारो की संख्या में समाजजन सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के नेता .कार्यकर्ता ग्रामीणों ने सम्मिलित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्थानीय पार्षद ने प्रतिमा लगाने की बात कही
दिवंगत राजावत की प्रतिमा लगाने कि मांग
वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रतिनिधि भूजराम जाट ने वार्ड क्रमांक 10 में दिवंगत संजय सिंह राजावत की प्रतिमा लगाने का प्रस्तावित रखा जिसका समर्थन कांग्रेस के पार्षदों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठोर द्वारा किया गया ।
नगर व क्षेत्र में शिर्डी के साई बाबा की अलख जागने वाले सभी बेसहारा गरीब मजबूर दीन दुखियों की मदद करने वाले भूपेंद्र उर्फ़ संजय सिंह राजावत का यूं चले जाना नगर व क्षेत्र के लिए क्षति है।
विशाल चल समारोह एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन 
प्रति गुरुवार को सांई बाबा की आरती एवं महाप्रसाद का वितरण व प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर विशाल चल समारोह एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन प्रतिवर्ष संजय सिंह राजावत द्वारा नगर में किया जाता रहा है।

साईं भक्त का साई के प्रिय दिन गुरुवार को हुआ निधन
साई बाबा के परम भक्त संजय सिंह राजावत ने गुरुवार को अंतिम सांस ली बताया जाता है गुरुवार साई बाबा का दिन है इसी दिन गुरुवार को संजय सिंह राजावत ने अंतिम सांस ली वह अपने प्राण त्यागे।
धार्मिक प्रवृत्ति के सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजावत का आकस्मिक दुखद निधन पर बड़ी संख्या में परिजनों सहित ईस्ट मित्रों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया।
सभी को साई राम कहकर संबोधन करने वाले संजय सिंह राजावत का यू चले जना नगर व क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी छती है
 दिवंगत आत्मा को दी गई श्रद्धांजलि इस दौरान
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर राजवीर राजेन्द्र सिंह बघेल , विधायक मनोज चौधरी पूर्व मंत्री दीपक जोशी बलराम चौधरी राघवेंद्र सिंह बघेल संजू फोबिया लीलाधर टॉक सोनकच्छ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर पार्षद जन परिषद चैप्टर हाटपीपल्या के अध्यक्ष संजय प्रेम जोशी प्रतिनिधि  भूजराम जाट पार्षद प्रतिनिधि राजेश तंवर पार्षद महेंद्र यादव पार्षद प्रतिनिधि बंसी तंवर पार्षद प्रतिनिधि राज किशोर जायसवाल पार्षद दीपक धोसरिया पार्षद पिंटू जमोडीया पार्षद प्रतिनिधि हारून मंसूरी एडवोकेट पिंकेश गामी महेश अडेरीया अनिल धोसरिया गंगाराम धोसरिया  जितेंद्र सोठीया दीपू गोलियां बंटी कांठेड़ नीरज कासलीवाल कासम अली बागली एवं सैकड़ो साई बाबा के भक्त इस अवसर को उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper