36 वर्ष 4 माह 16 दिन की गौरवपूर्ण शासकीय सेवा को सलाम: नायब तहसीलदार ओ.पी. तिवारी सेवानिवृत्त
करैरा एसडीएम अनुपम शर्मा एवं नरवर राजस्व विभाग ने दी भावभीनी विदाई
नरवर। 36 वर्ष 4 माह 16 दिन की निष्कलंक एवं गौरवपूर्ण शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत नायब तहसीलदार ओ.पी. तिवारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नरवर में आयोजित गरिमामयी विदाई समारोह में करैरा एसडीएम अनुपम शर्मा सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घ प्रशासनिक योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने श्री तिवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी सेवा अवधि में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। अपने सहज व्यवहार, प्रशासनिक दक्षता और अनुशासित कार्यशैली के कारण वे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन के बीच विशेष सम्मान के पात्र रहे।
इस अवसर पर श्री तिवारी का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह भावुक क्षणों का साक्षी बना, जहां सहकर्मियों ने श्री तिवारी के साथ बिताए गए वर्षों की यादें साझा कीं। अंत में श्री ओ.पी. तिवारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

