आप पार्टी में मंत्री रह चुके संदीप कुमार को भाजपा ने पार्टी से निकाला

  • Share on :


नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके संदीप कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। खबर है कि पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने कुमार को हरियाणा इकाई से निष्कासित कर दिया है। कुमार का नाम पहले भी सीडी विवाद में सामने आ चुका है, जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए थे।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कुमार को हरियाणा भाजपा से महज 6 घंटे में ही बाहर कर दिया गया। कहा जा रहा है कि विवादित अतीत के बारे में जानकारी लगने के बाद यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेताओं का कहना है कि कुमार ने जानबूझकर आप नेता और मंत्री के कार्यकाल के दौरान किए कामों को छिपाया था।
शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में कुमार ने शाम करीब 5 बजे भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद रात करीब 11 बजे पार्टी ने कुमार को बाहर करने की घोषणा कर दी थी। हरियाणा भाजपा प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने लिखा, 'अपने अतीत की कुछ बातों को छिपाने के चलते संदीप कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा रहा है।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper