पुरानी रंजिश में स्कूटी को लगाई आग, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

  • Share on :

पुरानी रंजिश में स्कूटी को लगाई आग, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
पत्रकार :-  खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगाने की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र निवासी नीमा डांडिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जून की रात उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी (एमपी 09 डीबी 0576) में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। शिकायत पर थाना अन्नपूर्णा में अपराध क्रमांक 280/2026 धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल एवं एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हित गोपाल यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे चंदन नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी आदित्य कोसे (19 वर्ष), निवासी रामा कॉलोनी, सिरपुर, थाना चंदन नगर ने पुरानी रंजिश के चलते स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात स्वीकार की।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हित गोपाल यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक राजेश गेहरवाल, आरक्षक विश्वद्र जाट, आरक्षक राकेश तथा साइबर सेल के गौरव परमार और अरविंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper