करेरा में  एसडीएम अनुपम शर्मा ने संभाला पदभार

  • Share on :

हेमंत भार्गव जिला ब्यूरो
करेरा। करेरा अनुविभाग को नए अनुभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी के रूप में अनुपम शर्मा ने करेरा एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कार्यालय के न्यायालयों के रीडरों, विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा निर्वाचन शाखा, कानूनगो शाखा सहित अन्य शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा प्रत्येक कार्य को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न करें, जिससे किसी प्रकार की समस्या उच्च स्तर तक न पहुंचे।
पदभार ग्रहण के दौरान नायब तहसीलदार लज्जाराम राजोरिया, राजस्व निरीक्षक, रीडर सहित  तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि अनुपम शर्मा हाल ही  में जिले के पोहरी अनुविभाग में एसडीएम के पद पर पदस्थ रहे हैं। हाल ही में जिला कलेक्टर द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनकी पदस्थापना करेरा में की गई है। वहीं करेरा में पदस्थ रहे एसडीएम अनुराग निंगवाल को जिला मुख्यालय  शिवपुरी पदस्थ किया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper