गेंहू उपार्जन केंद्र सामतपुर का एसडीएम द्वारा हुआ निरीक्षण

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत संचालित गेंहू उपार्जन केंद्र सामतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही किसानों से गेंहू खरीदी सुनिश्चित की जाए।
एसडीएम ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल, तौल कांटे एवं बारदाने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने उपार्जन केंद्र में आए गेंहू की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper