झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी... 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर

  • Share on :

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सोमवार सुबह से जारी एनकाउंट में सुरक्षा बलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सहदेव सोरेन सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। वहीं दो अन्य नक्सलियों पर 25 लाख और 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
झारखंड पुलिस ने बताया खुफिया जानकारी के आधार पर आज सुबह हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना के करंडी गांव में कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की जॉइंट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) के एक सेंट्रल कमेटी मेंबर सहदेव सोरेन और दो अन्य नक्सली मारे गए। सहदेव सोरेन के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।
वहीं मारे गए अन्य दो नक्सली कमांडरों में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और जोनल कमेटी मेंबर बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन शामिल हैं। रघुनाथ हेम्ब्रम पर 25 लाख का इनाम था, जबकि बिरसेन गंझू 10 लाख रुपया का इनामी नक्सली था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper