जान पर खतरा देख आतिशी का अनशन खत्म करने का किया फैसला

  • Share on :

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का अनशन खत्म करा दिया है। आप नेता संजय सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि अगर उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया तो उनकी जान पर खतरा हो सकता है। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी नेताओं ने विचार विमर्श कर उनके अनशन को भी खत्म करने का फैसला किया। 
आतिशी दिल्ली के जल संकट को लेकर 5 दिनों से अनशन पर बैठी थीं। इस दौरान लगातार उनके शुगर लेवल और बीपी की जांच की जा रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात उनका शुगर लेवल गिरकर 36 तक पहुंच गया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। संजय सिंह ने बताया कि डॉक्टर लगातार आतिशी का चेकअप कर रहे थे।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper