' रक्षा पत्रकारिता: पारदर्शिता और राष्ट्रीय सुरक्षा में संतुलन' विषय पर विचार गोष्ठी आज

  • Share on :

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज चेन्नई में।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल।
चेन्नई: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज चेन्नई में होगी आयोजित।कार्यशाला में "रक्षा पत्रकारिता: पारदर्शिता और राष्ट्रीय सुरक्षा में संतुलन" विषय पर परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल होंगे। आज चेन्नई एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का BSPS अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन आनंद जोशी, राष्ट्रीय सचिव चंदन मिश्रा, तमिलनाडु राज्य इकाई अध्यक्ष आर चंद्रिका, राष्ट्रीय सचिव काथीवरण, BSPS संस्थापक शाहनवाज हसन, मगध प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार, शीबू निगम, जितेंद्र ज्योतिषी, राकेश मिश्रा एवं तमिलनाडु के पत्रकारों ने किया।
रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सूचना तक पहुँच के लिए व्यापक रूप से स्वीकृत अंतर्राष्ट्रीय मानकों के बावजूद, जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता अपर्याप्त बनी हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा छूटों को अक्सर अस्पष्ट और अपरिभाषित तरीकों से लागू किया जाता है, जिससे सटीक, समय पर और विस्तृत जानकारी जारी करने में बाधा आती है, जो यह समझने के लिए महत्वपूर्ण है कि सरकार कैसे काम कर रही है और जनहित की रक्षा कैसे कर रही है, खासकर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्रों में। इन सभी विषयों पर चेन्नई कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री विस्तार से जानकारी देंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper