मेहंदवानी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन: नशा मुक्त समाज बनाने की ली शपथ, कैंपस में हुआ वृक्षारोपण
विकासखंड मेहंदवानी के राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह शासकीय महाविद्यालय में जन अभियान परिषद विकासखंड मेहंदवानी के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें नवांकुर संस्था के अध्यक्ष समस्त मेंटर्स स्टूडेंट उपस्थित हुए कक्षा का शुभारंभ पर बीएसडब्ल्यू एमएस डब्लू कक्षा के छात्रों को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्य योजना संचालित पाठ्यक्रम के बारे में वरिष्ठ मैटर डॉक्टर सी एल बसलजी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दिये एवं कोर्स के बारे में सभी मेंटर श्री नितीश भारद्वाज,दीपेंद्र साहू जी एवं निर्मल मरकाम जीके द्वारा स्टूडेंट को अपनी लगन के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं नवांकुरअध्यक्ष श्री पवन साहू एवं कृष्णा साहू के द्वारा भी छात्रों को सविस्तर कोर्स के बारे में एवं प्रस्फूटन समितियां के बारे में जानकारी दिया गया एवं छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया तदुपरांत नशा मुक्ति के बारे में संगोष्ठी करते हुए नशा मुक्ति परिवार समाज गांव एवं विकासखंड को नशा से मुक्त रखने हेतु संकल्प दिलाया गया इसके बाद समस्त स्टाफ के द्वारा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
शिवम् प्रजापति जिला डिंडोरी ब्यूरो

