वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास गर्ग का जन्मदिन व शादी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष श्री रामदास जी गर्ग का जन्मदिन एवं शादी की वर्षगांठ का शुभ अवसर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और श्री गर्ग को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला, घनश्याम व्यास, रजत पंडित, रितेश वीरांग, राजेंद्र टोशनीवाल, जगमोहन वर्मा सहित कई गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने श्री रामदास गर्ग के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा परिवार के सदस्यों की सहभागिता और आत्मीयता देखने को मिली।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper