गुजरात के दाहोद से जूआ खेलने आये आरोपी को एमपी बॉडर पर होटल में से पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौकी पिटोल थाना झाबुआ की बड़ी कार्यवाही।जुआ खेलते 5 आरोपियों एवं होटल ...
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार देर रात डिंडोरी कस्बे के पास हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस को रात 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास हुई इस घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक नहर में गिरे मिले थे। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है।
साभार अमर उजाला
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई