धार्मिक नगरी उज्जैन में शिवशक्ति महायज्ञ एवं 1108 हनुमान चालीसा पाठ सकुशल संपन्न
28 अप्रैल को धार्मिक नगरी उज्जैन में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना को लेकर आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ एवं संगीतमय 1108 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ सकुशल एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ। वर्तमान समय में विश्व में जारी युद्ध विभीषिका एवं पीड़ित मानवता की रक्षा के उद्देश्य से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति की प्रार्थना की।
यह कार्यक्रम मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यज्ञ-पाठ के रूप में आयोजित हुआ, वहीं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ हुआ। आयोजन का स्थल पशुपतिनाथ मंदिर परिसर, चामुंडा माता मंदिर के सामने निर्धारित किया गया था, जहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरी महाराज एवं आचार्य पूज्य श्री अखिलेश महाराज जी का पावन आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के संरक्षण में श्री नारायण यादव दादा दयालु, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम संयोजक श्री दीपक बेलानी जी, श्रीमती रेखा जी चंदेल एवं सुश्री अक्षता यादव,, आयोजन समिति सदस्य रवीना चौहान, मयूरी जैन, श्वेता चौहान, भारती वर्मा, ज्योति स्वामी, राजेश्वरी मीणा,हेमा यादव, दिव्या राठौर, सुकृति व्यास,स्वाति फटाले ,शोभा यादव, मीता दीदी, संजू यादव, गीता यादव,पिंकी यादव, नमिता वर्मा,नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लिया एवं विश्व शांति की प्रार्थना में सहभागी बने।

