श्री दुर्गेश खरया बने अखिल भारतीय पनिका/पनका समाज संगठन के जिला उपाध्यक्ष

  • Share on :

मेंहदवानी से बड़ी खबर... पनिका समाज में नई जिम्मेदारी
संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प
मेंहदवानी/डिंडौरी। अखिल भारतीय पनिका/पनका समाज संगठन (पंजीकृत), राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा श्री दुर्गेश खरया को जिला उपाध्यक्ष, मेंहदवानी, डिंडौरी के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी 18 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2028 तक के लिए दी गई है।

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में श्री खरया को समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करने की बात कही गई है।

समाज की एकता और विकास पर रहेगा जोर

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश खरया संगठन के नियमों, अनुशासन एवं मर्यादा का पालन करते हुए समाजहित में कार्य करेंगे। उनके दायित्वों में पनिका/पनका समाज की सदस्यता का विस्तार, सामाजिक एकता को मजबूत करना, जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करना तथा समाज की संस्कृति, परंपरा एवं धरोहर के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाना शामिल है।

नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों द्वारा श्री दुर्गेश खरया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से समाज को संगठित करने और सामाजिक कार्यों को गति देने में उनका योगदान रहेगा।

पत्र क्रमांक : 53/नियुक्ति/MP/2026
नियुक्ति दिनांक : 18/09/2026
कार्यकाल : 18/09/2026 से 17/09/2028

️ राजनीति 24 न्यूज / रणजीत टाइम्स
जिला डिंडौरी ब्यूरो — शिवम् प्रजापति

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper