तुकईथड़ पहुंचे कांवड़िए, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा महादेव मंदिर
कांवड़ में नर्मदा जल, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; तुकईथड़ में उमड़ा शिवभक...
परंपरानुसार इस वर्ष भी श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन परम पूज्य गुरुदेव श्री विवेक जी महाराज के पावन सान्निध्य में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह 8:00 बजे से पवित्र पार्थिव पूजन एवं भगवान शिव का पूजन विधिवत रूप से संपन्न किया गया। संध्या 4:00 बजे से श्री गुरु पाद पूजन, दीक्षा, दर्शन एवं भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस पावन अवसर पर दीपक वाडेकर जी ने अपने पूरे परिवार सहित गुरुदेव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। समस्त श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और गुरुदेव के आशीर्वाद से स्वयं को धन्य माना।

© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई