कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

  • Share on :

दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर :-  अषाड़ मास के शुभ अवसर पर कम्युनिटी हॉल विवेक विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ आज शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से कॉलोनीयों का  भ्रमण किया कथा का वाचन परम पूज्य  भागवत आचार्य सुश्री गायत्री देवी द्वारा अपने मुखारविंद से श्रोताओं को श्रवण कराएंगी यह कथा प्रतिदिन दोपहर 4:00 बजे से 7:00 तक आयोजित की जाएगी कथा के प्रथम दिवस पर कथा वाचक द्वारा श्रीमद भागवत कथा का महत्व समझाया एवं भागवत की महिमा को समझाया वहीं श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भक्ति रस का आनंद प्राप्त किया आयोजन स्थल पर पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर विवेक विहार कॉलोनी युवा समिति के अलावा सभी विवेक विहार निवासी सदस्यगण उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper