सिरोंज पुलिस ने ट्रैक्टर एवं पनडुब्बी मोटर चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

450 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर पुलिस ने जंगल से बरामद किया ₹10 लाख कीमत का चोरी गया मशरूका
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। थाना सिरोंज पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर एवं दो पनडुब्बी मोटर चोरी के प्रकरण का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मैसी ट्रैक्टर एवं 5 HP तथा 10 HP की दो पनडुब्बी मोटर, कुल अनुमानित कीमत ₹10 लाख का मशरूका बरामद किया है। फरियादी अशफाक खान पिता ईशाक खान निवासी रावजी पथ, सिरोंज द्वारा थाना सिरोंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका ट्रैक्टर एवं 5 HP तथा 10 HP की दो पनडुब्बी मोटर चोरी कर ली गई हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिरोंज में अपराध क्रमांक 552/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।450 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर चोरी गए मशरूका एवं आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।वहीं, घटनास्थल एवं संभावित आवागमन मार्गों पर लगे लगभग 450 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। लगातार प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।
आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी किया गया ट्रैक्टर एवं दोनों पनडुब्बी मोटर जंगल में छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद कर लिया। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।एक लाल रंग का मैसी 241 ट्रैक्टर, रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP40 AA 8469, कीमत लगभग ₹8.50 लाख।
एक 10 HP पनडुब्बी मोटर।
एक 5 HP पनडुब्बी मोटर, दोनों की कुल कीमत लगभग ₹1.50 लाख।कुल बरामद मशरूका : लगभग ₹10,00,000/-पप्पू उर्फ सरवन बिल पिता राजपाल भील, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नारायणपुर कला, थाना उनारसीकला, जिला विदिशा।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला, उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण गिरी, उप निरीक्षक गौरव रघुवंशी (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक जय सिंह, प्रधान आरक्षक नन्नूलाल (थाना आनंदपुर), आरक्षक वीरेंद्र धाकड़, आरक्षक टीकम यादव, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक अरुण विश्वकर्मा, आरक्षक मर्दन सिंह, आरक्षक विशाल रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप (साइबर सेल), आरक्षक शैलेंद्र राजपूत, आरक्षक जितेंद्र कुशवाह एवं सैनिक अजय शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper