सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर SIT सख्त: 200 लोगों को नोटिस, अयोध्या से संसद तक हलचल
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर SIT सख्त: 200 लोगों को नोटिस, अयोध्या से संसद तक हलचलअयोध्या. राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर एसआईटी(SIT) जांच तेजी से चल रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नई एसआईटी और सक्रिय हो गई है. अब आरोपियों के रिश्तेदारों को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा.
राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नई एसआईटी तेजी से जांच कर रही है. डीआईजी (DIG) सोमेन वर्मा और एसएसपी (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर इस जांच की अगुवाई कर रहे हैं.
इस मामले में आरोपियों के रिश्तेदारों समेत 200 लोगों को नोटिस जारी किए गए. अब आरोपियों के रिश्तेदारों को भी जांच के दायरे में लाकर मामले में हर पहलू से जांच होगी.
फिलहाल एसआईटी सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है. दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जा रहा है. जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है. अयोध्या के बाहर रहने वाले लोगों को भी जांच के दायरे में लाया गया है.
इस मामले को लेकर संसद में भी गतिरोध जारी है. संसद में शुक्रवार को इस मामले को लेकर हंगामा हुआ. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को इस मामले को उठाने के लिए संसद परिसर में प्रदर्शन किया था. वह पुजारी की वेशभूषा में थे और कथित रूप से सबसे चंदा मांग रहे थे. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस दौरान वहां पहुंचे थे.
साभार आज तक

