मदन परमालिया के बेमिसाल साठ साल" नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा

  • Share on :

इंदौर। समाजसेवी श्री मदन परमालिया 9 जुलाई 2026 को अपने जीवन के "साठ" साल  पूर्ण कर रहे हैं। मदन परमालिया ने इन 60 साल में "बेमिसाल साठ साल" का सफर तय किया है। स्वाधीनता सेनानियों के कार्य और योगदान को समाज के समक्ष लाने में अपना अहम योगदान दिया है और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। अनेक समाजसेवी कार्यों को उन्होंने अंजाम दिया है। शून्य से शुरू हुआ ये सफर अब "बेमिसाल साठ साल" में बदल गया है। 
इस सफर को यादगार बनाने के लिए श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा एक नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।आयोजक पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल हैं। ट्रस्ट के विनोद सत्यनारायण पटेल ने बताया कि इस समारोह में अनेक समाजसेवी संस्थाओं और स्नेहीजनों द्वारा समाज सेवी मदन परमालिया का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। 
समारोह 11 जुलाई, शनिवार को विद्यासागर स्कूल ऑडिटोरियम में सुबह 10.30 बजे से होगा। इसमें शहर की अनेक समाजसेवी संस्थाओं और स्नेहीजनों द्वारा समाज सेवी मदन परमालिया को अभिनंदन पत्र, मोमेंटो, शॉल, श्रीफल भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper