संगीत की शाम में समाज सेवा का संगम
'स्टार बैंड टीम' ने समाजसेवी मदन परमालिया को किया सम्मानित
इंदौर। शहर के स्टार बैंड द्वारा जाल सभागृह' में आयोजित भव्य संगीत कार्यक्रम 'सारा ज़माना हसीनों का दीवाना' बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। विजनरी ऑर्गनाइजर और प्रसिद्ध सैक्सोफोन वादक मनीषा यादव के नेतृत्व में आयोजित इस शाम ने न केवल संगीत प्रेमियों का दिल जीता, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी एक मंच पर लाया।
कार्यक्रम के दौरान समूह द्वारा इंदौर के प्रसिद्ध समाजसेवी मदन परमालिया जी का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें समाज के प्रति उनके निस्वार्थ योगदान और समर्पण के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैंड की मुख्य कलाकार मनीषा यादव ने अपने सैक्सोफोन की धुनों से समां बांध दिया। उनके साथ 'द बैंड एनसेंबल' के कलाकारों ने बेहतरीन जुगलबंदी पेश की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इन्दु जैन मौजूद रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मुक्ता रॉय (संयुक्त सचिव, प्रदेश महिला कांग्रेस), चिन्तन बाकिवाला, उमेश सिंघानिया और 'विज़ी विंग्स' के संस्थापक डॉ. अंशुल जैन व श्रेया अनसाने उपस्थित थे। कार्यक्रम की एंकर मिनी राजपाल ने मंच का संचालन करते हुए बताया कि 'स्टार बैंड टीम' का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि समाज के नायकों को पहचान देना भी है। समाजसेवी मदन परमालिया जी के सम्मान ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर अशोक जैन, दीपक जाजोदिया, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मनीषा यादव ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

