समाजसेवी नितिन सुर्वे का जन्मदिवस स्नेहपूर्ण माहौल में मनाया गया
इंदौर | रणजीत टाइम्स
1 जुलाई को प्रख्यात समाजसेवी नितिन सुर्वे का जन्मदिवस उनके निवास पर हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में माँ करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम, माँ करणी सेना सनातन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गोपाल गावंडे, रणजीत टाइम्स के सह-संपादक दीपक वाडेकर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने नितिन सुर्वे के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिवस समारोह सौहार्द, अपनत्व और शुभकामनाओं के वातावरण में संपन्न हुआ।

