दिव्यांगजनों के लिए एडाप्टिव श्रेणी के ड्राइविंग लाइसेंस हेतु विशेष शिविर का आयोजन

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए एडाप्टिव (विशेष) श्रेणी के ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
        शिविर में जिले के दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया। इस दौरान कुल 30 लर्निंग लाइसेंस एवं 02 परमानेंट लाइसेंस जारी किए गए।
      उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग  पंकज सांवले ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक जिले में कुल 102 दिव्यांगजनों के परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। जिला परिवहन अधिकारी  कृतिका मोहटा ने जानकारी दी कि दिव्यांग व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस विशेष श्रेणी में बनाए जा रहे हैं। जिन दिव्यांगजनों के आज लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए हैं, उनके 45 दिवस पश्चात परमानेंट लाइसेंस बनाए जाएंगे।
             शिविर के दौरान बिरसा मुंडा समिति से श्री राकेश मेड़ा एवं  दिलीप भूरिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी  प्रियंक पाटीदार तथा जिला परिवहन कार्यालय पूजा डामोर,रश्मी गामड़, विनायक सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper