निर्माण कार्य करें शुरू नहीं तो होगी ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही -CMO

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोड। शहडोल में निर्माण कार्य में सुस्ती पर नगरपालिका CMO आशा भंडारी  ने मोर्चा खोल दिया है उनके द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि 3 दिन के भीतर काम शुरू नहीं होने पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा।
 CMO द्वारा नोटिस जारी 
दरअसल शहडोल नगर पालिका CMO आशा भंडारी ने ठेकेदारों को नोटिस थमाया है। तीन दिन के अंदर काम शुरू नहीं होने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई है। इनमें मुख्य रूप से गणदीपति कंस्ट्रक्शन, प्रवीण सिंह, एसपीके कंस्ट्रक्शन, अनुराग मिश्रा, विद्या कंस्ट्रक्शन, शिवमहिमा कंस्ट्रक्शन, आदित्य कंस्ट्रक्शन, एएस कंस्ट्रक्शन, सुनील तिवारी, मिश्रा ट्रेडर्स, खान ट्रेडर्स, ऋग्वेद कंस्ट्रक्शन के नाम शामिल हैं।
धीमा विकास कार्य 
जिला मुख्यालय पर स्थित विभिन्न वार्डों पर स्वीकृत विकास कार्यों का कई महीना बीत जाने के बाद भी संबंधित ठेकेदारों ने आज तक काम शुरू नहीं किया है। कुछ स्थानों पर धीमी गति से काम किया जा रहा जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी और समय सीमा को देखते हुए नोटिस जारी किया गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper