राज्य एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा संपन्न,1323 अभ्यर्थि हुए शामिल

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। शहडोल मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा  आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा ओएमआर पद्धति से प्रातः 10 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2ः15 से 4ः15 बजे तक दो सत्रों में शहडोल जिले के 05 परीक्षा केन्द्रो में सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यवस्थित रूप से आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 1767 अभ्यर्थियों में से 1323 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी एवं 444 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
परीक्षा केंद्र शासकीय बालक हाई स्कूल रीवा रोड जयस्तंभ चौक शहडोल में 400 में से 308, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेंकेण्डरी विद्यालय गांधी चौक 350 मे से 263, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जयस्तंभ चौक हेतु 300 में से 228, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्गा मंदिर स्टेडियम रोड में 350 में से 244, शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय पांडवनगर में 367 में से 280 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शहडोल में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संभागीय परीक्षा पर्यवेक्षक श्री राम गोपाल प्रजापति एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper