भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने किया

  • Share on :

इंदौर--- भाजपा और कॉंग्रेस जैसे अन्य दलों में यही अन्तर है की यह पार्टियां किसी कार्यालय से नहीं बल्कि नेताओं के घरों से चलती हे लेकिन हमारी विचारधारा अलग हे हमारे दल का संचालन कार्यालय से होता हे किसी नेता के घर से नहीं इसलिए प्रदेश के जिन जिलों में भाजपा के कार्यालय नहीं हे वहां पर कार्यालय का निर्माण कर रहे हे 
   यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण के नवीन कार्यालय के भूमिपूजन के अवसर पर संबोधित करते हुए कही..उन्होंने कहा की कार्यालय बनने के बाद सप्ताह में एक दिन हर विधायक कार्यालय में बैठेंगे 
उन्होंने भूमिपूजन के साथ ही 6 अप्रैल 2027 को लोकार्पण की घोषणा भी मंच से कर दी....
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा की कार्यालय तभी फलीभूत होता हे जब एक एक कार्यकर्ता का उसमे श्रम और धन लगता हे प्रत्येक कार्यकर्ता से एक एक रुपया लेकर कार्यालय बनना चाहिए..
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली  जुड़े उन्होंने भाजपा ग्रामीण को नवीन कार्यालय की बधाई दी और कहा कि कार्यकर्ता के लिए नवीन कार्यालय अपने नए घर बनने जैसा होता हे साथ ही कार्यालय हमारी गतिविधि को संचालित करने का केंद्र होते है।
स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावडा ने बताया की राउ विधानसभा के  नवदापंथ में 80×200 की 16000 स्क्वेयर फिट की जगह में बन कर यह भवन तैयार होगा।
इस अवसर पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट,सांसद कविता पाटीदार, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, विधायक मनोज पटेल, उषा ठाकुर, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक जीतू जिराती,अन्तर सिंह दरबार, नगर अध्यक्ष सुमित् मिश्रा, जयपाल सिंह              चावड़ा,संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला प्रभारी शैलेन्द्र डा़गा,चिंटू वर्मा उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने भूमि विक्रेता मनोहर पटेल और इंदर पटेल का सम्मान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व सुबह जोरदार बारिश होने से स्टेज और मंच की पुनः व्यवस्था आयोजकों को करना पडी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper