पश्चिम एशिया में युद्धविराम की ओर कदम: डोनाल्ड ट्रंप का दावा— ईरान के साथ जंग खत्म करने पर राजी हुए सहयोगी देश
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम एशिया के देशों के बीच ईरान युद्ध खत्म करने पर सहमति बन गई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका अब ईरान पर नए हमले भी नहीं करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर दावा किया कि पश्चिम एशिया के सहयोगी देशों ने ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा (आउटलाइंस) पर सहमति बना ली है। उन्होंने कहा कि इस प्रगति को देखते हुए फिलहाल पांच महीने पुराने इस संघर्ष में नए सैन्य हमलों के आदेश नहीं दिए जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते में हॉर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और पूरी तरह से खोलना तथा ईरान के परमाणु खतरे का अंत शामिल होगा।
ट्रंप ने लिख, 'मैंने दुनिया के हित और एक सफल एवं समृद्ध ईरान के अस्तित्व को ध्यान में रखते हुए फिलहाल हमला रद्द करने पर सहमति दी है, बशर्ते जल्द समझौता हो सके।' ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इस्राइल ने भी अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के साथ ये समझौता पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे युद्ध समाप्त हो सके।
साभार अमर उजाला

