पवित्र गुफा की ओर बढ़े कदम: पहलगाम बेस कैंप से पैदल यात्रा शुरू, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल

  • Share on :

जम्मू। वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा 2026 ने शनिवार को पूरी रफ्तार पकड़ ली। शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। वहीं, पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं के दूसरे जत्थे ने दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए अपनी पैदल यात्रा शुरू की।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने सुरक्षा इंतजामों की सराहना करते हुए कहा कि व्यापक सुरक्षा प्रबंधों से उन्हें यात्रा के दौरान आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास हो रहा है।
ऊंचाई पर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने और यात्रा के दौरान आपातकालीन स्थितियों को संभालने के लिए, उधमपुर स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच 44) पर एक मजबूत मेडिकल सिस्टम तैयार किया है, जो खास तौर पर टिकरी काली माता मंदिर से चेनानी-नाशरी टनल तक के हिस्से को कवर करता है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper