कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन में निकली शोभा यात्रा में खूब चले पत्थर, 8 घायल, 21 गिरफ्तार
बेंगलुरु. कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन के दौरान भारी बवाल की खबर है। गणपति विसर्जन के लिए निकाली जा रही शोभायात्रा में दो समुदाय के लोग मामूली सी बात हुए विवाद के बाद आपस में भिड़ गए। इसके बाद शोभायात्रा पर कथित तौर पर मस्जिद से पथराव किए जाने के आरोप हैं। इस पथराव में आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसा की इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है।
पत्थरबाजी के आरोप में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालात से निपटने के लिए पुलिस ने वहां अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में रविवार को जब भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग ले जा रहे थे, तभी दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के उपद्रवियों द्वारा कथित तौर पर शोभायात्रा पर कथित पथराव किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिससे व्यापक अशांति फैल गई।
साभार लाइव हिन्दुस्तान