आंधी-तूफान और बारिश ने मचाया तांडव, घनश्यामपुरा में किसानों की केला फसल बर्बाद

  • Share on :

महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर। जिले के खकनार ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम घनश्यामपुरा में रविवार रात कुदरत का कहर बरपा। अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। इस प्राकृतिक आपदा में किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी केला की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
लाखों का नुकसान, किसान बेहाल
रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने तैयार खड़ी केला की फसल को जमींदोज कर दिया। किसानों के लिए यह फसल उनकी आजीविका का मुख्य साधन थी, जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। इस आपदा से किसानों को लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। फसल बर्बाद होने से स्थानीय किसान गहरे सदमे और चिंता में हैं।

 शासन-प्रशासन से सर्वे और मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत और पूंजी सब कुछ इस आपदा में बह गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि:
तत्काल सर्वे कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीम तुरंत ग्राम घनश्यामपुरा पहुँचकर फसल नुकसान का जायजा ले।

 उचित मुआवजा नुकसान के आकलन के आधार पर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा खेती शुरू कर सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
किसानों ने आग्रह किया है  कि  प्रशासन ने समय रहते हमारी  सुध ले, नहीं तो हम किसानों को  काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।  फिलहाल, पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और किसान अपने खेत में बर्बाद हुई फसल को देखकर सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper