स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ा तनाव: गुजरात आ रहे विशाल गैस जहाज पर हवाई हमला, इंजन रूम में लगी आग

  • Share on :

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बीते कुछ दिनों में स्थिति काफी बिगड़ गई है। एकबार फिर ईरान और अमेरिका के द्वारा इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत आ रहा कतर का एक जहाज भी इसका शिकार बना है। इस जहाज पर एक संदिग्ध ड्रोन से हमला किया गया है। आपको बता दें कि यह जहाज एलएनजी से लदा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है। एलएनजीसी अल रेकय्यात नाम का यह विशाल जहाज कतर के रास लफ्फान बंदरगाह से गुजरात के दहेज की ओर आ रहा था। इसी दौरान इसे निशाना बनाया गया।
फिलहाल जो जनाकारी मिल रही है उसके मुताबिक, इस हवाई हमले के कारण जहाज को काफी नुकसान पहुंचा है। मिसाइल या ड्रोन के टकराने के तुरंत बाद जहाज के इंजन रूम में भीषण आग लग गई, जिसके कारण वहां से भारी धुआं निकलने लगा। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या तेल रिसाव की खबर नहीं है।
इस जहाज पर कुल 29 चालक दल के सदस्य सवार हैं, जिनमें से चार भारतीय नाविक हैं। सरकारी सूत्रों ने एएनआई को बताया है कि इस भयावह घटना के बावजूद सभी क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूत्रों के मुताबिक, "7 जुलाई को अरब सागर और ओमान की खाड़ी के मिलन बिंदु के पास ट्रांजिट करते समय एलएनजीसी अल रेकय्यात पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ। इस घटना की रिपोर्ट रिक्रूटमेंट एंड प्लेसमेंट सर्विस लाइसेंस द्वारा महानिदेशक संचार (DGCOMM) को दी गई है। जहाज कतर से भारत के दहेज बंदरगाह की ओर बढ़ना जारी रखे हुए है।"
साभार लाइ हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper