इंदौर-अहमदाबद हाईवे पर प्रशासन का सख्त एक्शन: फूलमाल में हटा 13 दुकानों का अतिक्रमण
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। पश्चिम मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में झाबुआ शहर से 5 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे इंदौर-अहमदाबाद पर स्थित 'ब्लैक स्पॉट' घोषित होने के एवं एक्सीडेंट की मात्रा को देखते हुए फूलमाल में प्रशासन ने आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार सुनील डावर के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस, वन विभाग और NHAI की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बनी 13 अवैध दुकानों को ढहा दिया।
गौरतलब है कि 29 मई को कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इन अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने पूर्व में नोटिस जारी कर स्वेच्छा से जगह खाली करने को कहा था, लेकिन आदेशों की अनदेखी के बाद आज सख्ती की गई। साथ ही, तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही रम्बल स्ट्रिप भी लगाई जाएगी।
सुनील डावर तहसीलदार झाबुआ

