गैस सुरक्षा पर सख्ती- रिहायशी क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई, 14 गैस सिलेंडर सहित मोटर जब्त, प्रकरण भी किया गया दर्ज

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
 इंदौर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध क्रय‍-विक्रय, भण्डारण और अवैध उपयोग करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज  द्रविड़ नगर  रिहायशी क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग का मामला पकड़ा गया है। खाद्य विभाग के अमले द्वारा की गई इस कार्रवाई में 14 गैस सिलेंडर सहित मोटर और अन्य उपकरण जप्त किये गए हैं। संबंधित आरोपी के विरूद्ध प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। 
 जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध भंडारण, रिफिलिंग बिक्री पर विशेष अभियान  चलाया जा रहा है। आज इस अभियान के तहत संयुक्त निरीक्षण दल के सदस्यों सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री शिव सुंदर व्यास, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  श्री महादेव मुवेल ,श्री राहुल शर्मा एवं सुश्री सुचिता दुबे द्वारा  द्रविड़ नगर  स्थित मकान नंबर 42 की जांच की गई। जांच के दौरान उक्त घर के प्रथम तल में 4 घरेलू गैस सिलेंडर।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper