जापान में भूकंप के तेज झटके: इवाते के समुद्र में 6.1 तीव्रता से हिली धरती
टोक्यो। जापान में रविवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास इवाते इलाके के समुद्र में था। यह जमीन से लगभग 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके आसपास के इलाकों आओमोरी और अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी।
स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7:25 इवाते प्रांत के तट के पास रविवार को भूकंप आया। इसकी गहराई लगभग 40 किलोमीटर थी। इसके झटके आओमोरी प्रांत और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।
इस भूकंप के बाद किसी तरह की सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई। अभी तक किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, लगातार आ रहे भूकंपों के कारण लोगों में भूस्खलन को लेकर चिंता बढ़ गई है।
साभार अमर उजाला

